UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के पहले पुलिस कमिश्नर (Ghaziabad Police Commissioner) अजय कुमार मिश्र के बचपन और उसने पिता के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने गाजियाबाद समेत राज्य के तीन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है। इसी के तहत 2003 बैच के आईपीएस अजय को तैनात किया गया है।
वाराणसी में हेड कांस्टेबल के पद पर थे पिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूलरूप से यूपी के बलिया जिले के रहने वाले कुबेर नाथ मिश्र उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्ष 2003 में कुबेर नाथ पुलिस विभाग से रिटायर ही हुए थे कि उनके बेटे अजय कुमार मिश्र का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन हो गया। जानकारी के अनुसार पिता कुबेर नाथ मिश्र की ज्यादातर तैनाती वाराणसी जिले में ही रही। पुलिस लाइन में रहने के कारण अजय कुमार मिश्र को बचपन से ही खाकी अपने आसपास दिखती थी।
वाराणसी में प्राइमरी-हायर स्कूलिंग हुई
अजय कुमार मिश्र ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि उनकी प्रारंभिक और हायर एजुकेशन वाराणसी में ही हुई। इसके बाद यूपीएससी में उनका चयन हो गया। भारतीय पुलिस सेवा के तहत उन्हें यूपी कैडर मिला। मैनपुरी, कानपुर, सुल्तानपुर और वाराणसी जैसे जिलों की कमान संभालने के बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और श्रीनगर में भी अपनी सेवाएं दीं।
लखनऊ में प्रतिक्षारत थे, अब मिली तैनाती
48 वर्षीय के अजय कुमार मिश्र केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद लखनऊ में प्रतिक्षारत (पोस्टिंग के इंतजार में) थे। उन्होंने आईबी समेत पुलिस के अन्य विभागों में भी सफलतापूर्वक कार्य किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में तीन नए कमिश्नर बनाए जाने के तहत अजय कुमार मिश्रा को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
18 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
19 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
20 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
23 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines