---विज्ञापन---

UP में मामूली विवाद को लेकर परिवार पर डेढ़ घंटे फायरिंग करता रहा चाचा, पुलिस ने ऐसे किया काबू

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद में शख्स ने फायरिंग करके अपने एक भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। दूसरा भतीजा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद में शख्स ने फायरिंग करके अपने एक भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। दूसरा भतीजा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी ने कई घंटों तक अपने घर की छत से फायरिंग की थी।

पानी भरने को लेकर भड़क गया चाचा

जानकारी के मुताबिक घटना हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित भरावन चौराहे के पास की है। बताया गया है कि यहां पंप साइड से पानी भरने को लेकर परिवार के लोगों में भिडंत हो गई। इसके बाद मंगला प्रसाद पांडेय ने अपनी छत पर जाकर लाइसेंसी बंदूक से अपने परिवार (दूसरे पक्ष) पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इसमें मौके पर खड़े कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

---विज्ञापन---

आरोपी गिरफ्तार, बंदूक को जब्त किया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरदोई के एसपी आर द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। गोली लगने से उसके एक भतीजे की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोगों के साथ आरोपी का दूसरा भतीजा भी गंभीर रूप से घायल है। सभी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी मंगला प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक भी कब्जे में ली गई है।

---विज्ञापन---

छत पर खड़े होकर डेढ़ घंटे तक की फायरिंग

बता दें कि घटना के समय इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने डेढ़ घंटे तक अपने घर की छत से फायरिंग की। आरोपी के काबू में न आने पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। वहां मौजूद एक बाइक को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया।

First published on: Nov 28, 2022 01:17 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola