UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैराम कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त की महज इस बात पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने आरोपी को गंजा कह दिया था। यह सुनकर आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
दावत खाने के लिए गए थे दोनों
घटना रविवार रात की है। अवनीश कुमार और सुनील कुमार दोनों दोस्त थे। रविवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बताया गया है कि दोनों में किसी बात को लेकर मजाक हो रहा था। तभी सुनील ने अविनाश को गंजा कह दिया था। इसी बात अविनाश बुरी तरह से नाराज हो गया और सुनील को घत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में सुनील को लेकर पास के सामुदायिक केंद्र पर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक से एक साथ गए थे
हरदोई पुलिस की ओर से बताया गया है कि सुनील और अविनाश बाइक से एक साथ समारोह में पहुंचे थे। दोनों दावत खा रहे थे। तभी सुनील और अविनाश में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज अविनाश ने कथित तौर पर अपने दोस्त सुनील को छत से फेंक दिया। घटना के बाद अविनाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
दोनों बचपन के दोस्त थे
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अविनाश और सुनील बचपन के दोस्त थे। ज्यादातर स्थानों पर एक साथ ही जाया करते थे। अविनाश ने पुलिस को बताया कि वह उसकी हत्या नहीं करना चाहता था।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines