(मौ. शाहिद, हापुड़)
हापुड़ थाना पिलखुवा क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दुकानदार पर एक किशोरी द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया गया। हमले में दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया है। किशोरी के हमला करने का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह पैसे लेती है और फोन चला रहे दुकानदार के हाथ पर अचानक से हमला कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह मौके से भाग जाती है। दरअसल, यह लड़की इस दुकान से बार-बार सामान खरीदती थी और पैसे लौटाने पर जोर देती थी, लेकिन इस बार दुकानदार ने वापस करने से मना कर दिया था।
क्यों किया हमला?
यह वीडियो हापुड़ थाना पिलखुवा क्षेत्र का है। पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज में स्थित एक जनरल स्टोर संचालक अभय कुमार पर किशोरी ने ब्लेड से हमला कर दिया। दुकानदार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भाग रही बच्ची को लोगों ने दबोच लिया। जनरल स्टोर संचालक ने आरोप लगाया कि ‘बच्ची कई बार दुकान से सामान खरीदकर ले जाती है और फिर इस्तेमाल करने के बाद वापस करने की जिद करती है। कई बार उसके सामान को वापस भी कर दिया, लेकिन शनिवार को फिर बच्ची सामान वापस करने आई थी।
ये भी पढ़ें: ‘पत्नी सिगरेट-शराब पीती है, मुस्लिम प्रेमी संग रहती है गायब’ बुलंदशहर में पीड़ित पति ने लगाई गुहार
मानसिक रूप से कमजोर
दुकानदार का कहना है कि बाद में बच्ची को सामान के पैसे दे दिए गए। उसके बाद भी किशोरी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। फिर अचानक से बाहर जाते समय ब्लेड से हमला कर दिया। वहीं, मोहल्ले वालों ने बताया कि ‘बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने किशोरी के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी है। पिलखुवा क्षेत्रीय अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस हमले में दुकानदार के हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: किसान के खाते में 1800 रुपये के बदले में आए 1 हजार अरब रुपये! बैंक कर्मचारियों के उड़े होश
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines