UP News: निकाह तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के बेहद चर्चित और आनोखा निकाह हुआ है। यह निकाह किसी और का नहीं, बल्कि अपने लिए दुल्हनियां की खोज में बेहद परेशान रहने वाले अजीम मंसूरी (Azim Mansoori) का है। आखिरकार उनकी मुराद पूरी हो गई।
बुधवार देर शाम अजीम आखिरकार अपनी बेहम को पाने में सफल हो ही गए। इस दौरान तीन फीट की बेगम बुशरा को ढाई फुटिया अजीम मंसूरी देखते ही रह गए। इस दौरान अजीम और बुशरा के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। रिश्तेदारों से लेकर कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाए।
हापुड़ में एक-दूजे के हुए अजीम-बुशरा
बता दें कि काफी दिनों से परेशान शामली के रहने वाले 2.3 फीट के अजीम मंसूरी को हापुड़ की तीन फीट की बुशरा का रिश्ता आया। उन्होंने तुरंत हां कर दी। दोनों परिवारों ने मिलकर 7 नवंबर को निकाह की तारीख तय की, लेकिन शादी में कहीं कोई अड़चन आ जाए, इस कारण अजीम पांच दिन पहले ही बारात लेकर हापुड़ पहुंच गए। इस दौरान दुल्हा बने अजीम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
इन्हें दिया था न्योता
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अजीम मंसूरी ने बताया था कि मेरी शादी सात नवंबर को होगी। मैं अपनी शादी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण कार्ड दूंगा। अजीम ने बताया था कि मैं पीएम मोदी को कार्ड देने के लिए दिल्ली और सीएम योगी को कार्ड देने लखनऊ जाऊंगा।
अधिकारियों और मंत्रियों से लगाई थी गुहार
अजीम मंसूर का कद काफी कम होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इस कारण वे परेशान थे। उन्होंने अपनी शादी के लिए जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन के अधिकारियों तक से गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि अधिकारी उनकी शादी कराने में मदद करें। उनके लिए दुल्हन खोजें।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
11 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
13 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
14 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
14 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines