Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की एक शादी (Unique Marriage) देशभर में चर्चित हो गई है। शादी में दुल्हन के पिता ने दूल्हे को एक ऐसा गिफ्ट (Marriage Gift) दिया कि बाराती भी देखते रह गए।
किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिरकार इस गिफ्ट को देने के पीछे का कारण क्या है? बहरहाल कारण जो भी हो, लेकिन बारातियों ने फिर ‘योगी बाबा जिंदाबाद’ के नारे लगाए।लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) कर दिया।
योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगे
बेटी की शादी में एक पिता उपहार में उसे घर-गृहस्थी का सामान, गहने और अपने हैसियत के हिसाब से सस्ती या महंगी कार देता है, लेकिन यहां मामला कुछ अलग ही है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को शादी में बुल्डोजर (JCB) गिफ्ट में दिया है। इस अनोखे गिफ्ट को देखकर बारातियों ने योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए।
Navy में दूल्हा तो सिविल सर्विस की तैयार कर रही दुल्हन
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सैन्य कर्मी परशुराम प्रजापति ने अपनी बेटी नेहा प्रजापति का रिश्ता पास के एक गाव में रहने वाले योगेंद्र चक्रवर्ती के साथ तय किया था। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में दोनों की धूमधान से शादी हुई। इसके बाद शुक्रवार को बेटी विदा हुई। इसी दौरान शख्स ने अपने दामाद को गिफ्ट दिया।
बुल्डोजर मिलने से परिवार के साथ गांव वाले भी खुश
गांव के सरपंच कप्तान सिंह ने बताया कि यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। साथ ही उपहार में बुल्डोजर मिलने से परिवार के साथ गांव वाले भी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि दुल्हन के दो चाचा भी सेना में हैं। पूरा परिवार पढ़ा-लिखा और नौकरी-पेशा वाला है।
बता दें कि दूल्हा योगेंद्र चक्रवर्ती भारतीय नौसेना में हैं, जबकि उनकी पत्नी नेहा प्रजापति सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं। पिता की ओर से दिए गिए गिफ्ट का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines