उत्तर प्रदेश में आज सुबह 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके मलबे के नीचे मौके पर सो रहे मजदूर दब गए। अभी तक 6 मजदूरों के शव मिल चुके हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। SDRF, पुलिस और आम लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हादसे की जांच करने पहुंचे हैं।
Unnao Accident: एक गलती ने छीनी 6 जिंदगियां, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे का सच आया सामने
बारिश और तूफान के कारण हुआ हादसा
बता दें कि बेतवा नदी पर पुल हमीरपुर के गांव मोरा कादर थाना ललपूरा से गांव कंडोर थाना कुरारा के बीच बनाया जा रहा था। वहीं इस पुल का विस्तार कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक था। बीती रात पुल के निर्माण में लगे मजदूर सो रहे थे कि अचानक पुल का स्लैब ढह गया। हादसे की वजह बीते दिन हुई भारी बारिश और आंधी-तूफान को बताया जा रहा है। वहीं निर्माण स्थल पर सेफ्टी प्रोटोकॉल और निर्माण के समय बरती गई लापरवाहियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
मृतकों की उम्र 19 से 42 वर्ष के बीच रही
हादसे में लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष, कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष, सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष, सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष, पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष और राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष ने जान गंवाई है। 3 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है।
SDRF ने 3 लागों को सुरक्षित रेस्क्यू किया
वहीं हादसास्थल पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिलर पर फंसे 3 लोगों अवधेश निषाद निवासी भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव निवासी भूरागढ़ बांदा और राजेश निषाद निवासी नरैनी बांदा को सुरक्षित बचाया गया है। बता दें कि पुल के निर्माण का प्रोजेक्ट राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने मंजूर कराया था। वहीं उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास यह पुल बनाया जा रहा है। लेकिन निर्माणाधीन पुल ढहन से हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines