UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के इकोटेक थाना क्षेत्र स्थित कासना इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जांच में पता चला है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि आग को बुझाने में करीब फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को करीब 10 घंटे लगे।
देर रात अचानक लगी आग
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना रात करीब 12.30 बजे मिली। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के कासना में दो मंजिला पॉलीकार्बोनेट बायप्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लगी थी। शुरुआत में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी।
फिर और 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया
इसके बाद मौके पर हड़ंकप मच गया। फायर ब्रिगेड की 10 और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कारखाने के अंदर प्लास्टिक का काफी सामान रखा था। इसके कारण कुछ ही समय में आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचीं करीब 15 गाड़ियों ने 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
40 कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे
घटना के समय लगभग 40 लोग कारखाने के अंदर थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने बताया कि बताया कि वे भूतल पर एक बिजली के पैनल में कुछ काम कर रहे थे, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। सीएफओ ने बताया कि कुछ ही समय आग भूतल से दूसरी मंजिल तक फैल गई।
लखनऊ में गल्ला मंडी की दुकानें जलकर राख
बता दें कि शनिवार रात को ही लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई। बताया गया है कि मंडी में मंडी में उस वक्त काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंडी में लकड़ी और प्लास्टिक की अस्थाई दुकानें बनी हुई हैं। इन्हीं दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही मंडी में अफरातफरी मच गई।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines