हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिरयानी लाने में देरी हुई तो दबंगों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ किया ये काम, अब पुलिस ने पहुंचाया लॉकअप में, देखें Video

विज्ञापन

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए तीन दबंगों ने बिरयानी लाने में देरी होने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी को बुरी तरह से पीट दिया। रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके उनकी अकल ठिकाने लगाई है। मारपीट की घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

अंसल मॉल के जोक रेस्टोरेंट की घटना

जानकारी के मुताबिक घटना ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल स्थित जोक रेस्टोरेंट की है। यहां गुरुवार रात को दादरी के रहने वाले मनोज, प्रवेश और जगत सिंह खाना खाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया। रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि ऑर्डर लाने में थोड़ी देर होने पर तीनों भड़क गए। कर्मचारी के साथ अभद्रता करने लगे। आरोपी है कि इसके बाद तीनों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह से पीटा।

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, हुए गिरफ्तार

रेस्टोरेंट मालिक की ओर से तत्काल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद में ईंट से कुचल दिया था सिर

इस बार दिवाली से अगले दिन गाजियाबाद में लोनी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां रेस्टोरेंट के बाहर कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक आरोपी ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे का सिर ईंट से कुचल कर हत्या कर दी थी। गाजियाबाद पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। सिर को ईंट से कुचलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ ता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें