UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ग्रेटर नोएडा पुलिस (greater Noida Police) ने यहां के यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अस्पताल में 18 महीने की एक लड़की की प्लास्टिक सर्जरी के बाद मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया है कि बच्चे की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई और मामले की जांच की जा रही है।
नाक में चोट के बाद कराया था भर्ती
ग्रेटर नोएडा निवासी सतेंद्र यादव ने मंगलवार को दी अपनी शिकायत में कहा कि 18 दिसंबर को खेलते उनकी बेटी की नाक में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह बेटी को अस्पताल लेकर गए। शिकायत में कहा गया है कि चोट के इलाज के बाद डॉक्टरों ने हमें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी, क्योंकि चोट से बेटी के चेहरे पर निशान पड़ गया था। इस पर पीड़ित पिता ने अपनी सहमति दी और सर्जरी 19 दिसंबर दोपहर के लिए हुई।
सर्जरी के बाद आईसीयू में किया भर्ती
पिता के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे सर्जरी के बाद बच्ची को बाल चिकित्सा आईसीयू में ले जाया गया। उनका आरोप है कि इसके बाद बेटी अचेत सी हो रही थी। इसके बाद हमने शाम को 4.30 से 8.15 बजे के बीच अस्पताल कर्मचारियों से कहा कि बेटी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उनका आरोप है कि काफी कहने के बावजूद नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों को नहीं बुलाया।
रात में बच्ची के होंठ काले पड़े
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि रात में हमने देखा, हमारी बेटी के होंठ काले पड़ रहे थे। तब नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों को बुलाया। उसे सीपीआर और अन्य चिकित्सा दी गई। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण नहीं आया है, इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
मामले की हो रहा जांच
हालांकि बीटा-2 थाने में दर्ज मुकदमे में किसी डॉक्टर या नर्स का नाम नहीं है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और 270 (दुर्भावना से कोई ऐसा कार्य करता है, जिससे जीवन के लिए खतरनाक या किसी बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हम कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
16 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
18 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
20 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
21 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines