Greater Noida Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में 12वीं की एक छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने पांच महीने तक गैंगरेप (Gangerape) किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने किशोरी को ब्लैकमेल किया था।
मुकदमा दर्ज, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की है। यहां तीन हैवानों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
पहले एक ने प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाए फोटो-वीडियो
पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मां ने थाने पर पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को एक आरोपी ने बहला-फुसला कर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे।
फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ तीन माह तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी को आरोपी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
41 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
5 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
14 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines