---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

काली फिल्म, हूटर और कार पर लगा बड़ी पार्टी का झंडा, पुलिस ने रोका तो ड्राइवर भी निकला नशे में, फिर…

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक शख्स को काली फिल्म और हूटर बजाकर नशे में गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं पुलिस वालों पर रौब भी गांठा। एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का स्टीकर कार के विंडशील्ड पर था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jan 6, 2023 17:56
प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक शख्स को काली फिल्म और हूटर बजाकर नशे में गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं पुलिस वालों पर रौब भी गांठा। एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का स्टीकर कार के विंडशील्ड पर था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कार का कोई भी दस्तावेज नहीं था

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान एक शख्स को पकड़ा गया है। उसके पास गाड़ी चलाते समय कार का कोई भी दस्तावेज नहीं था। आरोपी की पहचान राहुल भाटी के रूप में हुई। उसने दावा किया कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की गाजियाबाद इकाई का कार्यकर्ता है।

---विज्ञापन---

तेज रफ्तार में थी कार, हूटर भी बज रहा था

इस मामले में भाजपा या भाजयुमो की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि जिस कार में राहुल भाटी सवार था, वह तेज रफ्तार में थी। इसके अलावा कार में काफी तेज आवाज में हूटर भी बजाया जा रहा था। पुलिस की चेकिंग टीम ने उसे बिलासपुर-सिकंदराबाद रोड पर रोका था।

---विज्ञापन---

शीशे पर लगे स्टीकर पर लिखा था ये

आरोप है कि राहुल की कार के विंडशील्ड पर भाजयुमो और भाजपा के झंडे वाले स्टिकर लगे थे। इसके अलावा एक और स्टीकर भी लगा था, जिस पर ‘अध्यक्ष: महानगर, गाजियाबाद भाजपा’ लिखा था।

पुलिस वालों के साथ किया दुर्व्यहार

पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि दनकौर इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। यहां पर कार को रोका गया। उन्होंने बताया कि कार को राहुल भाटी चला रहा था। वह नशे में था। पुलिस ने जब उससे कार के शीशों पर लगी काली फिल्म, सायरन और हूटर के लिए टोका तो उसने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।

---विज्ञापन---

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की कार को जब्त किया गया है। राहुल भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

First published on: Jan 06, 2023 05:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.