Good News for UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार (UP Govt) ने गुरुवार को बताया कि उनकी टीमों को दुनियाभर के 21 शहरों में आयोजित रोड शो के बाद 16 देशों से 7.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव (Investment Proposals) मिले हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10-12 फरवरी 2023 को लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit-2023) से पहले प्रदेश में निवेश लाने के लिए 8 टीमों को अलग-अलग देशों की यात्रा पर भेजा था।
सीएम ने विदेशों से लौटे मंत्रियों के साथ की बैठक
योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ एक बैठक की। इसमें विदेशों में रोड शो के बाद मिले निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की गई। सभी टीमों ने गुरुवार को लखनऊ में सीएम आवास पर इसका प्रिजेंटेशन दिया।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार की टीमें अभूतपूर्व सफलता के साथ वापस लौटी हैं। लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास को गति देने के लिए ‘ट्रिपल टी’ (व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन) का मंत्र दिया है। इसी मंत्र पर चलकर उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।
UK और USA से चार लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम (यूके) और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सीएम योगी ने बताया कि विदेशों में रोड शो की सफलता ने सुनिश्चित किया है कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 ऐतिहासिक होगा।
उन्होने बताया कि बड़े निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। राज्य को ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य को प्राप्त करने में GIS-2023 एक प्रमुख योगदानकर्ता बनने जा रहा है।
इन शहरों में निवेश की इच्छा जताई
बता दें कि राज्य सरकार ने जीआईएस-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। बताया गया है कि कई औद्योगिक समूहों ने गोरखपुर, काशी, प्रयागराज, अलीगढ़, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में निवेश करने की इच्छा जताई है।
सीएम योगी ने कहा कि सभी 16 देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों को उनकी ओर से आभार पत्र लिखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में होने वाले रोड शो के लिए एक नई टीम का गठन किया जाएगा। इसमें स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। देश में होने वाले रोड शो 15 जनवरी तक पूरे होंगे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
16 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
19 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
20 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines