---विज्ञापन---

कौन थे साधु वासवानी? जिनकी जयंती पर योगी सरकार ने लिया मीट की दुकानें बंद करने का फैसला

Uttar Pradesh Government Ban Meat Sale on 25 November: इसके तहत प्रदेश में पशुवधशालाएं और गोश्त की दुकानें बंद रहेंगी।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Government Ban Meat Sale on 25 November: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित कर दिया है। यानी पूरे प्रदेश में कहीं भी 25 नवंबर को मांस नहीं बिकेगा। दरअसल, राज्य सरकार ने यह फैसला साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर को देखते हुए लिया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान लगाई गई थी रोक

इसके तहत 25 नवंबर को पशुवधशालाएं और गोश्त की दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि हाल ही सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर रोक लगा दी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं सरकार ने इससे पहले उत्तर जुलाई में कांवड़ यात्रा के दौरान तय मार्गों पर खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया था। सरकार का कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ मार्ग पर खुले में मांस बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मार्ग साफ और स्वच्छ रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

विशेष सचिव ने जारी किया पत्र

विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी के सभी मंडल आयुक्त, नगर आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसके तहत, साधु टीएल वासवानी की जंयती पर राज्य में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेटर में कहा गया है कि राज्य के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाले युग पुरुषों के जन्म दिवसों और कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वों को ‘अभय’ या ‘अहिंसा’ दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कौन थे साधु टीएल वासवानी 

साधू थांवरदास लीलाराम वासवानी का जन्म 25 नवंबर 1879 को हुआ था। वह भारत के प्रमुख शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मीरा आन्दोलन भी चलाया। उन्होंने पुणे में साधु वासवानी मिशन की स्थापना की थी। बॉम्बे यूनिवर्सिटी से 1899 में BA और 1902 में MA पूरा करने के बाद वह मानवता की सेवा में जुट गए। साधु वासवानी ने जीव हत्या बंद करने के कई प्रयास किए। जीव हत्या रोकने के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार थे। वह मानते थे कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं। वे सभी धर्मों को भी एक समान मानते थे।

First published on: Nov 24, 2023 07:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola