गोरखपुर से अमित सिंह की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी की मध्य रात्रि का समय इतिहास में दर्ज हो गया। ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों लोग गोरखनाथ मंदिर के बाहर खड़े रहे। सर्द हवाओं के बीच नेपाल से बिहार और यूपी के कुशीनगर होते हुए देवशिलाएं रात 12 बजकर 40 मिनट पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां से अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए रवाना हुईं।
जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंजा पूरा इलाका
इस दौरान लोगों ने शीश झुकाकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इनका स्वागत किया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर भगवान श्रीराम और माता सीता की आस्था से जुड़े लोगों ने इन देवशिलाओं का पूजन और आरती की। आज यानी बुधवार सुबह इन शालिग्राम देवशिलाओं को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।
और पढ़िए – प्रेमिका को लद्दाख घुमाने के लिए पैसे-कार नहीं दिए तो ताई को दी रूह कंपाने वाली मौत
आधी रात को गोरखपुर पहुंची शिलाएं
जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर में बुधवार 31 दिसंबर और 1 फरवरी को रात 12 बजकर 40 मिनट पर शालिग्राम देवशिलाएं पहुंचीं, तो जय श्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। लोगों ने देव रूपी इन शिलाओं को लेकर चल रहे वाहन का स्वागत किया। गोरखनाथ मंदिर में आस्था प्रकट करते हुए लोग रथ के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता स्वरूपी देवशिलाओं पर मत्था टेकते हुए आगे बढ़े।
गोरक्षपीठ के प्रधान पुजारी ने की पूजा
हिंदू सेवाश्रम के पास पहुंचने पर इन शिलाओं का मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने आरती और पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। नेपाल के काली गंडकी नदी से निकली 6 करोड़ वर्ष पुरानी इन शिलाओं को भगवान विष्णु अवतारी माना जाता है। ये शालिग्राम देवशिलाएं इतनी सिद्ध हैं कि इन्हें स्थापित करने पर प्राण प्रतिष्ठा की भी जरूरत नहीं होती है।
अयोध्या में सीएम योगी करेंगे इन शिलाओं का पूजन
इस मौके पर योगी कमलनाथ ने कहा कि शालिग्राम शिलाएं नेपाल से बिहार और कुशीनगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर में पहुंची हैं। यहां पर लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए पहले से ही खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि यहां पर भव्य स्वागत के साथ पूजन-अर्चना की गई है। सुबह इन देवशिलाओं को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। इन शिलाओं का अगला पड़ाव अयोध्या है। बताया गया है कि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका स्वागत करेंगे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
47 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines