UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में उस वक्त हड़कंप मत गया, जब पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि चार लोग केक के डिब्बे में बम (Bomb) लेकर मंदिर (Gorakhnath Mandir) में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की तो सूचना फर्जी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने को पकड़ा। कारण पूछा तो पुलिस भी हैरान रह गई।
केक के डिब्बे में बन लेकर जा रहे हैं चार लोग!
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में बम होने की फर्जी कॉल करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुर्बान अली के रूप में हुई है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था कि चार लोग केक के डिब्बे में बम लेकर मंदिर में दाखिल हुए हैं।
पुलिस ने एक होटल के पास से पकड़ा
फोन करने वाले ने बताया कि वह बिहार के वैशाली का रहने वाला है। फिलहाल गोरखपुर के गोलघर में रहता है। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो पता भी फर्जी निकला। पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे मल्किन होटल के पास कार्मेल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
सुबह एक पुलिस वाले ने डांटा था
थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ में अली ने बताया, वह बिहार के वैशाली का रहने वाला है और गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बेकरी में सामान की डिलीवरी करता है। जांच में सामने आया है कि रविवार सुबह जब वह सामान देने जा रहे थे तो धर्मशाला बाजार के पास एक पुलिस कांस्टेबल ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसे डांटा था।
मुकदमे में लगी गंभीर धाराएं
पुलिस कर्मी की डांट से वह गुस्से में आ गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उसने पुलिस को सबक सिखाने के लिए बम की झूठी कॉल की। पुलिस ने अब उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसका पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines