हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर हुआ ऐसा कि पति ही पहुंचा अस्पताल, जानें

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को कमरे में गांव के ही अन्य युवक (प्रेमी) के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि बेचारा पति की अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गई है।

अलग-अलग कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी

घटना गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की है। यहां रहने वाला एक युवक प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार रात को वह अपने घर में ही था। पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि वह दूसरे कमरे में सो रहा था। देर रात खटके की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। आवाज पत्नी के कमरे से आ रही थी। वह अपने बिस्तर से उठकर पत्नी के कमरे में गया तो उसके होश उड़ गए।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कूटा

कमरे में पत्नी के साथ गांव का एक युवक था। पति के मुताबिक उसकी पत्नी और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देख पति ने संयम से काम लिया और पत्नी से सवाल-जवाब किए। इस पर अन्य युवक भड़क गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाटी-डंडों से जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट और शोर-शराबे के बाद गांव में जगार हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन

हाथ की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने बताया है कि पिटाई से उसके हाथ की हड्डी टूट गई है। वहीं पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola