Uttar Pradesh News in Hindi: नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से पहली बार चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर निजी ऑपरेटरों द्वारा बस चलाए जाने की इजाजत दी है। इन बस ऑपरेटरों से परमिट देने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रूटों में दो रूट नोएडा होकर गुजरेंगे। योजना के तहत नोएडा के सेक्टर-37 स्थित बॉटेनिकल गार्डन में प्राइवेट बस अड्डा बनाया जाएगा।
एक मेरठ तो दूसरा लखनऊ के लिए होगा रूट
जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस सेवा के दो रूट नोएडा को लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ जैसे महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ेंगे। बॉटनिकल गार्डन से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (कौशांबी होकर), परतापुर-मेरठ एक्सप्रेसवे बाईपास और घंटाघर का रूट है। वहीं दूसरा रूट लखनऊ से नोएडा के लिए (यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा में कुबेरपुर से लखनऊ एक्सप्रेसवे) है। बाकी दो अन्य रूट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हैं।
नोएडावासियों के लिए काफी फायदेमंद होगा
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सियाराम वर्मा ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग प्रदेश के चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस संचालन सेवा मार्ग खोल रहा है। जल्द ही इसके लिए परमिट जारी होंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद मेरिट के आधार पर परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सेवा गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी, क्योंकि इनमें से दो मार्ग नोएडा से होकर गुजरेंगे।
लखनऊ में ही जमा होंगे आवेदन
अधिकारियों ने कहना है कि निजी ऑपरेटर 22 नवंबर तक लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूपीएसआरटीसी कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। आवेदकों को 1,200 रुपये के आवेदन शुल्क के अलावा 200 रुपये का अदालती शुल्क भी जमा करना होगा।
डग्गेमार बसों पर लगेगी लगाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा बस यूनियन के अध्यक्ष संदीप धूपर ने कहा है कि स्टेज कैरिज परमिट जारी करने से अनधिकृत बस ऑपरेटरों पर लगाम लगेगी। इसके लिए उन्हें सही परमिट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन सभी मार्गों पर यात्री वाहनों की मांग बहुत समय से है। यह केवल बस ऑपरेटरों को वैद्य परमिट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines