Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज यानी शुक्रवार से उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) का आगाज हो गया है।
पीएम मोदी की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत के बाद भारत समेत दुनिया के दिग्गज कारोबारी लखनऊ पहुंचे हैं। इसी कड़ी में रिलायंस चेयरपरसन मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला ग्रुड के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला भी कार्यक्रम में हैं।
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 की लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करेंः-
विकसित राष्ट्र बनने की नींव रखी हैः मुकेश अंबानी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल के बजट ने भारत के एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की नींव रखी है। पूंजीगत व्यय के मामले में भी देश बेहतरीन कार्य होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत बहुत मजबूत विकास पथ पर है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1623916269090242562
रिलायंस यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेगा
उन्होंने कहा कि Jio 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि 5G के अपने रोल-आउट को पूरा करेगा। रिलायंस ने अगले 4 वर्षों में यूपी में Jio, खुदरा और नवीकरणीय व्यवसायों के अलावा 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इससे राज्य में 1 लाख से अधिक अतिरिक्त रोजगार सृजित होंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1623915131049754624
2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगाः कुमार मंगलम
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। एक वैश्विक समूह के रूप में हम 36 देशों में काम करते हैं, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत आज उन सभी में सबसे अलग है।
यह भी पढ़ेंः UP Global Investors Summit की आज से शुरुआत, CM योगी बोले…
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines