Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। प्रेमी ने शादी से मना करने पर लड़की से दरिंदगी की। उससे 3 दिन रेप किया। सिरफिरे प्रेमी ने उसे गर्म रॉड से दागा और गालों पर अपना नाम तक लिख दिया। पीड़िता गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला धौरहरा थाना इलाके का है, आरोपी अमन एक गांव का रहने वाला है। उसका गांव की लड़की से ही कई साल से अफेयर चल रहा था। अमन युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन उससे शादी के लिए युवती राजी नहीं थी। युवती ने मना किया, तो आरोपी तमतमा उठा। उसने गालों पर अपना नाम रॉड से लिख दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी फिलहाल फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़िता 19 अप्रैल को एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी आरोपी आया और मुंह दबाकर उसको अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने पहले उससे रेप किया, हाथ-पैर बांधकर गर्म रॉड से चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। इस दौरान अमन की मां और बहन भी उसके साथ दरिंदगी में शामिल रहीं। पीड़िता चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।
यह भी पढ़ें:देवर ने लूटी इज्जत तो पत्नी को बताया भाभी, फिर भाई संग की हत्या की कोशिश
लड़की ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए, वह आरोपी को सजा दिलवाकर रहेगी। लखीमपुर खीरी के एडिशनल एसपी पवन गौतम ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी ने लड़की से दरिंदगी की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर लिया है, आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines