Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिल्ली से अगवा करके लाई गई 38 वर्षीय महिला के साथ पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में आरोपियों ने रॉड डाल दी थी।
मंगलवार की रात महिला एक सड़क के किनारे बोरे में बंधी मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी मौत के बीच लड़ रही है। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल गाजियाबाद पुलिस को नोटिस भेजा है।
अभी पढ़ें – Pitbull Attack in Noida: पिटबुल ने युवक को काटा तो घरवालों ने तोड़ दी मालिक की कार, तीन गिरफ्तार
दिल्ली लौटने के दौरान किया अपहरण
स्वाति मालीवाल के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली 38 वर्षीय महिला गाजियाबाद से दिल्ली के लिए लौट रही थी। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। महिला जब सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।
जान-पहचान वालों के साथ गई थी महिला
गाजियाबाद के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद की नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला सड़क पर पड़ी है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वह दिल्ली की रहने वाली है। नंदीग्राम थाना क्षेत्र में अपने भाई के घर आई थी। एसपी बताया कि भाई ने उसे छोड़ा था।
पुलिस का कहना है कि वह जान पहचान वाले पांच लोगों के साथ गई थी। उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि उनके बीच संपत्ति का विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines