OYO होटल में रातभर प्रेमी के साथ रुकी महिला! सुबह पहुंचा सफाई वाला तो निकल गई चीख, जानें पूरा मामला

Ghaziabad Murder (1)

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ओयो (OYO) होटल में महिला की लाश मिली है। जांच में सामने आया है कि महिला यहां अपने कथित प्रेमी के साथ पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने महिला के पति को मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

रविवार रात को होटल पहुंचे थे दोनों

घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। यहां मेरठ हाईवे पर होटल रेजिडेंसी (OYO Hotel) में एक महिला और एक शख्स रविवार शाम रात को पहुंचे थे। दोनों ने एक कमरा लिया था। रातभर में उसमें रहे। इसके बाद सोमवार सुबह महिला के साथ आया शख्स होटल के रिसेप्शन पर एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर चला गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

सफाई कर्मी ने कमरे में देखी लाश

काफी देर बाद जब होटल का सफाईकर्मी कमरे में गया, तो वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी हुई थी। लाश को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल मामले की जानकारी होटल स्टाफ को दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बागपत निवासी रचना (44) रूप में हुई है। वह एक महिला सहायता समूह से जुड़ी हुई थी। जबकि उसका पति एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।

विज्ञापन

पुलिस ने होटल गए शख्स की भी पहचान की

महिला के साथ पहुंचे शख्स की पहचान गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अमराला निवासी गौतम के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि गौतम और रचना की मुलाकात कुछ दिन पहले ही एक व्हाट्सएप ग्रुप से हुई थी। महिला के पति ने बताया कि रचना 23 दिसंबर से लापता थी। उसने बागपत के संबंधित थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस अब गौतम की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान नहीं, पुलिस को ये आशंका

जांच में सामने आया है कि महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ