UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 31 दिसंबर से लापता बचपन के दो दोस्तों (Childhood Friends) के शव खेत में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए। सामने आया है कि उनके चेहरे तेजाब से जलाए गए हैं।
और पढ़िए –Punjab News: फतेहगढ़ साहिब के इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र और सुरक्षा गार्ड, 4 घायल
एक जनवरी से लापता थे दोनों
मरने वालों की पहचान गौरव कसाना (26) और दुर्गेश कसाना (26) निवासी रिस्ताल गांव गाजियाबाद के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों शनिवार (1 जनवरी) की शाम घर से कुछ घंटों में लौटने की बोलकर निकले थे। उन्होंने बताया कि दुर्गेश डीजे का काम करता था। जबकि गौरव ड्राइवर था।
पड़ोसी की बाइक लेकर निकले थे
गौरव के चाचा संजय कसाना ने बताया कि दोनों ने भोपुरा जाने के लिए पड़ोसी की बाइक उधार ली थी। जब गौरव रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा, तो उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। जबकि दुर्गेश का फोन लग नहीं रहा था। गौरव के परिवार वालों ने दुर्गेश के परिवार से संपर्क किया। उन्होंने भी बताया कि वे उसकी तलाश कर रहे हैं।
खुद तलाश में जुटे थे परिवार वाले
परिवार वालों ने बताया कि फिर सोचा कि दोनों ने किसी रिश्तेदार या दोस्तों के साथ होंगे, लेकिन रविवार को भी दोनों का कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद दोनों परिवारों ने खुद ही तलाश शुरू कर दी। संजय ने बताया कि इस दौरान उनके फोन स्विच ऑफ थे। उन्होंने भोपुरा के आसपास रहने वाले हर रिश्तेदार और दोस्त से जानकारी की, लेकिन किसी कोई सुराग नहीं लगा।
और पढ़िए –शोरूम के मालिक ने सेल्सगर्ल के साथ कई महीनों तक किया दुष्कर्म, विरोध कर दी ये घिनौनी धमकी
पुलिस को खेतों में मिले दोनों के शव
अगले दिन दोनों परिवारों के लोगों ने टीला मोड़ पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू करते हुए आसपास के थानों में अलर्ट भेजा। डीसीपी (ट्रांस हिंडन एरिया) दीक्षा शर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस को रिस्ताल गांव के एक खेत में अज्ञात शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कुछ ही दूरी दूसरे खेत में दूसरा शव भी पड़ा मिला।
कपड़ों से घर वालों ने पहचाना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिस्ताल में मिले शव की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई है, जबकि चिरौरी में मिले शव की शिनाख्त दुर्गेश के रूप में हुई है। दोनों खेतों के बीच करीब 800 मीटर की दूरी है।
एसीपी दिनेश पी कुमार ने बताया कि हमलावर ने दोनों के चेहरे जलाने की कोशिश की, ताकि उनकी पहचान न हो सके। परिवार वालों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines