हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रेलवे फाटक पर पति-पत्नी की Reel बना रहा था दोस्त, तभी गुजरी तेज रफ्तार ट्रेन, अब पूरा इलाका सदमे में

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में रेलवे ट्रैक पर वीडियो रील (Video Reel) बनाना महंगा पड़ गया। पति और पत्नी समेत तीन लोगों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार को जांच के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों लोग रेलवे फाटक पर रील बना रहे थे।

कल्लूगढ़ी फाटक-डासना स्टेशन के बीच हुई घटना

जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच हुई। गाजियाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात पति, पत्नी और एक युवक (दंपत्ति का जानकार) की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आते ही उड़ गए चिथड़े

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि जांच में सामने आया है, तीनों लोग रेलवे फाटक पर ट्रैक पर खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए मोबाइल फोन से वीडियो (रील्स) बना रहे थे। तभी वहां से गुजरी पद्मावत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

ट्रेन भी आती हुई नहीं दिखी

डीसीपी ने बताया कि तीनों लोग वीडियो बनाने में इतने तल्लीन थे कि उन्हें पुरानी दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन रास्ते में आ रही दिखाई नहीं दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मसूरी थाना क्षेत्र के मुशाहिद कॉलोनी निवासी नदीम (23), उसकी पत्नी जैनब (20) और शकील (30) के रूप में हुई है।

रील बनाने पर अयोध्या 4 सिपाही लाइन हाजिर

बता दें कि गुरुवार को ही वीडियो रील्स बनाने को लेकर अयोध्या के पुलिस कमिश्नर मुनिराज जी ने चार महिला पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। आरोप है कि चारों महिला सिपाही राम मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाने पर रील्स बना रही थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद चारों पर कार्रवाई हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें