UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पुलिस ने एक स्कूल टीचर (School Teacher) को गिरफ्तार है। आरोपी दो साल से अपनी 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने उसकी हत्या करके शव के टुकड़े करने की धमकी दे डाली। किशोरी के माता-पिता ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की थी।
दो बच्चों का पिता है आरोपी शिक्षक
घटना गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके की है। यहां के एक निजी स्कूल के 32 वर्षीय शिक्षक ने अपनी 17 वर्षीय छात्रा के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर रविवार शाम को किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर गाजियाबाद के एसपी सिटी से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता हैं।
9वीं क्लास में पढ़ती थी, तब मिला शिक्षक
गाजियाबाद के एसपी सिटी-1 निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक एक निजी स्कूल में वर्ष 2020 में कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर पढ़ाता था। तभी दो साल पहले उसने कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद से वह लागातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
संबंध नहीं बनाने पर फेल करने की दी धमकी
आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी, यदि उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसे फेल कर देगा। बताया गया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा को अपने साथ जाने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी और कहा कि उसके शरीर के टुकड़े कर दिया। जैसा आफताब ने श्रद्धा के साथ किया था।
धमकी के बाद सहमी छात्रा, मां को बताई आपबीती
धमकी के बाद छात्रा सहम गई और अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता के साथ जाकर पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोपी शिक्षक द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज भी दिखाए। इस पर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
36 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
56 mins agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines