Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। देश के ख्याति प्राप्त लेखक और कवि डॉ. कुमार विश्वास को कथित तौर पर अपमानजनक ईमेल भेजने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने 39 वर्षीय एक कवि को इंदौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कवि की पहचान लोकेश शुक्ला निवासी सुदामा नगरी इंदौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर को गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी कुमार विश्वास के प्रबंधक प्रवीण पांडे ने शिकायत दर्ज कराई था। इसमें कहा गया था कि कवि कुमार विश्वास और भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले कई ईमेल उन्हें भेजे गए हैं।
धमकी भरे कई ईमेल भेजे गए
एक ईमेल में प्रेषक ने सार्वजनिक रूप से भगवान राम का नाम लेने पर कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपा है कि ईमेल करने वाले की ओर से कहा गया है कि उसने कुमार विश्वास को मारने की प्रतिज्ञा ली थी।
इन धाराओं में लिखा गया मुकदमा
शिकायत मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने मीडिया को बताया कि धारा 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी), 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, अपमान करने के लिए किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मुकदमे में आईटी अधिनियम की धारा 66 एफ (साइबर आतंकवाद) को भी जोड़ा गया है।
ऐसो धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। आईपी एड्रेस का पता लगाया गया। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को इंदौर भेजा गया। जहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए गाजियाबाद लाया गया और अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
2 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
3 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
4 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
6 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
20 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines