Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर सोते हुए पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला रात में ही नहा कर अपने बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। अगले दिन सुबह परिवारवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
घर में खून से लथपथ मिला था एयाज की शव
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके की है। यहां एयाज (35) अपनी पत्नी सजरा खातून और बच्चों के साथ रहता था। रविवार सुबह उसका घर में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या की है। परिवारवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी में दिखा बुर्का पहले एक शख्स
पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्होंने देखा की रात को करीब दो बजे कोई बुर्का पहन कर गली में आ रहा था। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि उसकी चाल देखकर नहीं लग रहा था कि वह कोई महिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच की तो कलई खुलती चली गई। परिवारवालों से मामले में बात की गई। तो एक शख्स आमिर (एयाज का छोटा भाई) के बयान कुछ विरोधाभासी लगे। पुलिस को शक हुआ।
देवर-भाभी में दो साल से अवैध संबंध
जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ हुई तो उसने अपना मुंह खोल दिया। उसने बताया कि भाभी (सजरा) और उसके बीच दो साल से अवैध संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले एयाज को इस बात की भनक लग गई। घर में क्लेश हुआ तो वह इलाके में ही दूसरी जगह किराए पर रहने लगा। इसके बाद भाभी सजरा और देवर आमिर ने एयाज को खत्म करने की योजना बनाई। रात को आमिर बुर्का पहन कर घर पहुंचा। तो सजरा ने दरवाजा खोल दिया।
पहले पेट और सीने को गोद डाला, फिर रेता गला
एयाज उस वक्त गहरी नींद में सो रहा था। गाजियाबाद के एसपी देहात इराज राजा ने बताया कि आमिर ने जाते ही एयाज के पेट और सीने पर चाकू से कई प्रहार किए। इसके बाद सजरा ने चाकू से उसका गला रेत दिया। फिर आमिर घर की दीवार कूद कर फरार हो गया। वहीं सजरा रात में ही नहा धोकर अपने बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। सुबह मामले की जानकारी हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines