Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल प्रिंसिपल 13 वर्षीय किशोरी के साथ करीब दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी स्कूल प्रिंसिपल शहादत को गिरफ्तार किया है।
6 क्लास में पढ़ती है किशोरी
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के सदर इलाके की है। यहां शहादत नाम का एक युवक इलाके में स्कूल और मदरसा चलाता है। उसके स्कूल में इलाके की ही रहने वाली 13 वर्षीय किशोर 6वीं क्लास में पढ़ती है। किशोरी के परिवारवालों ने बताया कि कुछ दिनों से वह उदास रहने लगी थी। उसके पेट में दर्द था। पहले उन्हें लगा कि शायद उसकी तबीयत खरीब होगी। बाद में किशोरी को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा।
बच्ची ने बताया, दो माह की दरिंदगी
डॉक्टर के यहां से घर आने पर किशोरी ने स्कूल में होने वाली घटनाओं के बारे में परिवार को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में काफी छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वह लोनी, अमरोहा और दिल्ली में छिपता रहा।
एक्ट्रा क्लासेज के बहाने स्कूल में रोकता था
सीओ सदर निमिश पटेल ने बताया कि उन्हें गुरुवार को कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा के परिवार वालों ने शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूल का संचालक/प्रिंसिपल शाहदत ने किशोरी को एक्सट्रा क्लासेज के बहाने छुट्टी के बाद रोक लेता था। आरोप है कि शहादत किशोरी को अश्लील फिल्में दिखा कर दुष्कर्म करता था। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines