Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले वाले लोग करीब दो माह से चर्म रोग और पेट में संक्रमण के शिकार हो रहे थे। जब लोगों ने सोसायटी के पानी के टैंकों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
राजनगर एक्सटेंशन की हाउसिंग सोसायटी का मामला
मामला गाजियाबाद की राज नगर एक्सटेंशन स्थित हाउसिंग सोसाइटी मिगसन रूफ का है। आरोप है कि यहां रहने वाले कई लोग पिछले दो महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं। आखिर में लोगों ने यहां की पानी की टंकी की जांच की तो उन्हें लगभग 4 फीट लंबा मरा हुए सांप दिखा। लोगों ने बताया कि यह एक कोबरा सांप था और जाने कब से पड़ा है।
लोगों ने लगाए ये गंभीर आरोप
सोसायटी में रहने वाले शरद त्यागी ने बताया कि सभी पांच टैंक बाहरी लोगों की आसान पहुंच में हैं। इसके अलावा टैंक के ढक्कन पर कोई ताला भी नहीं है। पिछले दो महीने से हमें चर्म रोग और पेट में संक्रमण की शिकायत हो रही है। बिल्डर ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया है। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इन टैंकों का पानी पीते हैं लोग
रोहित गोस्वामी ने बताया कि जिस टैंक में मरा हुआ सांप मिला है, वह पीने के पानी का टैंक है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सोसायटी में आई और रखरखाव टीम से पूछताछ की। उन्होंने रखरखाव करने वाले लोगों को टैंक साफ करने के लिए कहने के अलावा कोई और कार्रवाई नहीं की। बता दें कि यहां करीब 200 लोगों के घर हैं।
सोसायटी की रखरखाव टीम के प्रबंधक संदीप नेहवाल ने कहा है कि मृत सांप पानी के टैंक में पाया गया है। हमने लोगों को समझाया है, लेकिन वे हमारी बात मानने को तैयार नहीं थे।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines