नोएडा और गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई प्लॉट स्कीम निकाली हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भी इंदिरापुरम में खाली पड़े प्लॉट्स के लिए आवेदन मांगे हैं। GDA की इस योजना के तहत घर बनाने के लिए, ओल्ड होम, बिजनेस, आर्ट गैलरी और मल्टीप्लेक्स के लिए जमीन खरीदी जा सकती है। अगर आप भी इस लोकेशन पर प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई कर सकते हैं। प्राधिकरण इस स्कीम के लिए आवेदन 22 मार्च को बंद कर देगा। जानिए इस योजना में कौन सी जरूरी तारीखें हैं?
3 दिन में बंद होंगे आवेदन
गाजियाबाद में जमीन खरीदने का सपना अब पूरा हो सकेगा, क्योंकि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में प्लॉट निकाले हैं। इस स्कीम के तहत आवेदन 7 मार्च से शुरू किए, जिनकी आखिरी तारीख 22 मार्च तय की गई है। मार्च से शुरू हुई इस स्कीम में तेजी से प्लॉट आवंटन का काम किया जाएगा। 22 को आवेदन बंद होने के बाद ही 25 मार्च को प्लॉट्स की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी का आयोजन हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘मॉडल गांव अभियान’ शुरू! यूपी के 1,147 गांवों का नाम फाइनल, अयोध्या के मऊ से हुई शुरुआत
कहां मिलेंगे आवेदन फॉर्म?
आम तौर पर किसी भी योजना में फ्लैट या प्लॉट खरीदने के लिए प्राधिकरण की साइट या उनके ऑफिस से फॉर्म ले सकते हैं। इस योजना में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो HDFC बैंक से रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसको कहां जमा करना है, इसकी जानकारी फॉर्म लेते समय बैंक में ही पता कर लें। इससे पता चल जाएगा कि इस फॉर्म को बैंक में जमा करना है या प्राधिकरण के ऑफिस में जमा करना है। इससे बार-बार बैंक जाने से बच जाएंगे।
किस क्षेत्र में प्लॉट?
प्राधिकरण ने सभी प्लॉट्स अलग-अलग उद्देश्य से निकाले हैं। जिसमें कन्वीनियंट शॉपिंग प्लॉट, क्योस्क दुकान प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लेक्स प्लॉट और ओल्ड होम के लिए प्लॉट दिए जा रहे हैं। इसके तहत कोयल एन्क्लेव योजना में 7 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स, 2 प्राइमरी नर्सरी स्कूल प्लॉट,1 हायर सेकेंडरी स्कूल और 1 हेल्थ सेंटर के लिए प्लॉट रहेंगे। वहीं, इंदिरापुरम में ज्ञान खंड-3 में 17 दुकान के लिए प्लॉट और 7 कन्वीनियंट शॉप के लिए प्लॉट लॉन्च किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में दिए जा रहे प्लॉट की कीमत अभी सामने नहीं आई है, चूंकि, प्राधिकरण अक्सर सस्ती योजनाएं लेकर आता है, तो उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि यह फ्लैट्स किफायती दाम में लॉन्च किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो नए अंडरपास, जानें किस-किस इलाके का ट्रैफिक होगा खत्म?
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines