Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने एक शख्स को मदद का झांसा देकर उसका सामान लूट लिया। विजयनगर एसीपी रितेश त्रिपाठी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को गाजियाबाद के विजय नगर थाने को लाल कुआं पर बाइक सवार दो लोगों के एक व्यक्ति के साथ ठगी करने की जानकारी मिली। बताया गया कि शख्स का मोबाइल, ATM कार्ड और अंगूठी उससे छीन ली गई और उसके खाते से पैसे भी निकाले गए हैं। पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए चैकिंग शुरू की।
पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उसके बाद 12 अगस्त को ABS अंडरपास पर जांच तेज कर दी गई। चैकिंग के दौरान पुलिस को दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उन्होंने जैसे ही पुलिस को देखा वह भागने लगे, लेकिन कार्बन फैक्ट्री के पास उबड़-खाबड़ सड़क पर उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इसके अलावा, पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध के पैर में चोट भी लग गई और दूसरा मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में ज्वेलर्स लूट मामले में 10 दिनों से फरार चल रहा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का है इनामी
देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम बाबू (पुत्र शेख सद्दीक) है। बाबू ने बताया कि जो दूसरा शख्स भाग गया उसका नाम नौशाद है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये दोनों इस इलाके में चोरी करते हैं। वहीं, 3 अगस्त की चोरी में भी वही दोनों शामिल थे। पुलिस को बाबू के पास से 6800 रुपये नकद, एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस के अलावा एक बाइक मिली है। घायल बाबू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में मोबाइल पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 46 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines