प्रेमिका के साथ होटल में रुके युवक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी के आरोपों को सुन पुलिस भी हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के साहिबाबाद इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब फंदे पर लटके मिले युवक की पत्नी ने उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाने वाले युवक की पहचान दिल्ली के शहादरा निवासी कैलाश कुमार (30) के रूप में हुई थी। वह प्लंबर का काम करता था। कैलाश की पत्नी का आरोप है कि होटल के कमरे में उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी। उसी ने पति की हत्या की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिबाबाद के थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर युवक की मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि वह होटल में अपनी प्रेमिका के साथ था। पड़ताल के मुताबिक दोपहर 3 बजे के आसपास प्रेमिका वॉशरूम गई थी। कुछ मिनट बाद जब वह बाहर आई, तो उसने कैलाश का शव पंखे से लटका हुआ देखा। उसने तुरंत होटल के कर्मचारियों को बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की टीम होटल के कमरे में पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच में सामने आया कि कैलाश शादीशुदा था. इसके बाद उसकी पत्नी को सूचना दी गई। पत्नी मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पत्नी रानी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका मेरे पति को फोन पर धमकी देती थी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे मार देगी।
रानी ने पुलिस को बताया कि मेरे पति उसे कहते थे कि उसकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं, लेकिन वह उसे लगातार धमकाती रहती थी। रानी ने पुलिस बताया कि मुझे संदेह है, महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या की है और फिर शव को पंखे से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। पुलिस ने रानी की तहरीर पर महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: