Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां की एक जिम का 38 वर्षीय ट्रेनर कुर्सी पर बैठे-बैठे ही मौत के आगोश में समा गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
पहले से तबीयत खराब होने के बाद भी उन्होंने व्यायाम किया, जिसके कारण दिल की धड़कन अनियमित हो गईं। जिम ट्रेनर की मौत की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शालीमार गार्डन में जिल चलाते थे आदिल
घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की है। यहां आदिल एक जिम चलाते थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में आदिल जिम के कार्यालय में बैठे हुए दिखते हैं। आसपास कुछ और भी लोग भी हैं। तभी आदिल कुर्सी पर बैठे-बैठे अपना होश खोने लगते हैं। इसके बाद उनके साथी उन्हें तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर गए।
अभी पढ़ें – कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत के बाद नहीं थम रहा आक्रोश, अब बच्चों ने ऐसे जताया विरोध
रोजाना 4-5 घंटे वर्क आउट करते थे
आदिल के दोस्त पराग चौधरी ने बताया कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि आदिल को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। पराग ने बताया कि आदिल को पूर्व में कोई भी बीमारी नहीं थी। वह रोजाना 4 से 5 घंटे वर्क आउट करते थे। उन्होंने कई पदक भी जीते थे।
अभी पढ़ें – Ajmer News: पुष्कर में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जली
बुखार में भी जिम कर रहे थे आदिल
आदिल की मौत के बाद उनके दोस्तों ने परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पर आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदिल को 2-3 दिनों से बुखार आ रहा था, लेकिन उन्होंने इस दौरान भी वर्क आउट करना जारी रखा। आदिल शालीमाार गार्डन में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं।
कमजोरी में वर्क आउट से बेकाबू हुई धड़कनें
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि बुखार या किसी अन्य प्रकार का संक्रमण होने पर वर्क आउट नहीं करना चाहिए। इससे दिल की धड़कनें अनियमित हो जाती है। बुखार या संक्रमण के कारण शरीर कमजोर होता है। लिहाजा मरीज कार्डिक अटैक (हार्ट अटैक) का खतरा काफी बढ़ जाता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines