UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल में पार्टी करने के लिए पांच दोस्तों के साथ गई युवती का दुष्कर्म (Rape in Hotel) हो गया। हैरानी की बात ये भी है कि युवती को अगली सुबह मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने होटल कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपी की पहचान भी कर ली है।
नशे में ती युवती, पार्टी के लिए कमरे किए थे बुक
घटना गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित होटल एलीगेंट की है। बताया गया है कि शनिवार को न्यू ईयर पार्टी के लिए एक युवती अपने पांच दोस्तों के साथ होटल में गई थी। सभी दोस्तों ने होटल में तीन कमरे तीन कमरे बुक कराए थे। इसके बाद सभी ने पार्टी की। पार्टी के बाद रात में युवती अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वह काफी नशे में थी।
बाकी दोस्त अपने कमरे में कर रहे थे पार्टी
बाकी दोस्त अपने कमरे में पार्टी करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अगली सुबह जागी तो उसके शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। बेडशीट पर खून पर लगा हुआ था। इसे देख कर युवती के होश उड़ गए। युवती ने अपने दोस्तों को जब इसके बारे में बताया तो उनमें भी हड़कंप मच गया। सभी ने फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोप है कि जब लड़कों ने होटल के सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो होटल कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। कहा कि कैमरे खराब हैं। बताया गया है कि पुलिस ने होटल के कर्मचारियों की पहचान परेड़ कराई, जिसमें युवती ने आरोपी को पहचान लिया।
हाथरस का रहने वाला है आरोपी होटल कर्मी
गाजियाबाद की एएसपी पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान होटल कर्मचारी सुबोध के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली के आनंद बिहार में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines