UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में कबाड़ कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गाजियाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सामने आया है कि इस वारदात में पीड़ित का पूर्व साथी भी शामिल था।
गाजियाबाद की नंदग्राम पुलिस ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में 45 लाख रुपये लूट मामले में पीड़ित के पूर्व साथी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके दो साथी फिलहाल फरार चल रहे हैं। बताया गया है कि पिछले (19 दिसंबर) सोमवार की शाम दिल्ली के सीलमपुर से लौट रहे एक कबाड़ कारोबारी को बदमाशों ने बंदूक के बल पर लूट लिया था।
इन आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरादनगर निवासी आतिफ मलिक उर्फ यूसुफ, ट्रोनिका सिटी निवासी आमिर अहमद और नदीम और ग्रेटर नोएडा निवासी दानिश उर्फ मकसूद के रूप में हुई है। आतिफ मुख्य आरोपी है और पीड़ित कबाड़ कारोबारी का परिचित है।
पुलिस ने बताया कि फरमान मलिक उर्फ इमरान स्क्रैप डीलर हैं। वह अपने दोस्त आसिफ के साथ गाड़ी से दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनों को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने रोक लिया था। इसके बाद हथियार दिखाते हुए 44.9 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
लूट का मुख्य आरोपी पीड़ित का साथी निकला
इतना ही नहीं लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपियों ने एक राहगीर से स्कूटी भी लूट ली थी। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने बताया कि सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आतिफ इस मामले का मास्टरमाइंड है और पीड़ित का पूर्व साथी भी है।
मामले की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021 में आतिफ और इमरान ने एक फर्म खोली थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे बंद करना पड़ा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई, इसलिए आतिफ ने इमरान से बदला लेने के लिए यह योजना बनाई। आतिफ को पता था कि इमरान पैसे वसूली करके लौट रहा है। इस पर आरोपी ने साथियों के साथ रेकी की।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
2 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines