Ghaziabad News: गाजियाबाद में शराब तस्करी करने के लिए एक पिता-पुत्र ने फिल्मी स्टाइल वाला तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया। दरअसल, आरोपियों ने बिहार में शराब तस्करी करने के लिए गाजियाबाद से एंबुलेंस चुराई और उसे मेरठ ले गए। एंबुलेंस में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। जब आरोपी एम्बुलेंस पर बिहार की नंबर प्लेट लगा रहे थे, तो पुलिस ने छापेमारी कर 3 आरोपियों को दबोच लिया।
गाजियाबाद के उदलनगर से की एम्बुलेंस चोरी
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के उदलनगर में राजीव चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती 15 जून को उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी एम्बुलेंस को रात के समय एक दुकान के सामने खड़ा किया था। सुबह के समय देखा तो एंबुलेंस चोरी हो चुकी थी। बताया गया है कि तड़के लगभग 4 बजे कुछ लोग एम्बुलेंस को चोरी कर ले गए, जिसके बाद से आरोपियों की तलाश करने में जुट गई थी।
कैसे दोनों पकड़ में आए
दरअसल, चोरी की गई एम्बुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जीपीएस सिस्टम को ट्रैक करना शुरू कर दिया और आसपास के जिलों को भी इसकी जानकारी भेज दी गई। तभी मेरठ पुलिस को इस संबंध में एक सूचना मिली। आरोपी गाजियाबाद से एंबुलेंस को चुराकर मोदीनगर के रास्ते मेरठ ले गए थे और मेरठ के हापुड रोड पर एक गैराज में एम्बुलेंस की नंबर प्लेट बदलकर बिहार जिले की नंबर प्लेट लगा रहे थे। तभी पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीन लोगों को दबोच लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Bulandshahr News: दारोगा की टोपी पहन दोस्त ने बनाई रील, SSP ने पुलिसवाले पर लिया एक्शन
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines