UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक 36 वर्षीय शख्स ने ऑस्ट्रेलियाई बच्चे (9 वर्ष) (Australian Boy) के साथ कथित रूप से कुकर्म कर डाला। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। ऑस्ट्रेलियाई परिवार मसूरी के एक फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने भारत आया था।
बच्चे को ले जाते हुए पिता ने देखा
ऑस्ट्रेलियाई बच्चे के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 12 बजे आरोपी शख्स बच्चे को फार्महाउस के एक वॉशरूम में ले गया। तभी बच्चे के पिता ने आरोपी को देख लिया और उसका पीछा किया। पिता ने जैसे ही वॉशरूम का दरवाजा खोला तो आरोपी बच्चे के साथ गलत हरकत कर रहा था। पिता ने आरोपी को पकड़ लिया।
दुल्हे का दोस्त है पीड़ित बच्चे का पिता
जिस व्यक्ति की शादी में ऑस्ट्रेलिया का परिवार शामिल हुआ था, उन्होंने बताया कि बच्चे का पिता मेरा दोस्त है। ऑस्ट्रेलिया में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाता है। 19 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ भारत आया है। उन्होंने कहा कि मैंने आरोपी को अपनी शादी में नहीं बुलाया।
शादी समारोह में भाग लेने के लिए मेरठ से आया एक रिश्तेदार आरोपी को अपने साथ लाया था। बताया गया है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था। रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा था।
मेरठ से किसी रिश्तेदार के साथ आया था आरोपी
पुलिस ने बताया है कि मेरठ निवासी आरोपी निशांत शर्मा एक निजी कंपनी में क्लर्क के रूप में काम करता है। दो बच्चों का पिता है। गाजियाबाद के एसीपी निमिष पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 511 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास के साथ दंडनीय अपराध करने के प्रयास के लिए सजा),पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया अपना जुर्म
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को वॉशरूम दिखाने के लिए ले गया था, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चे का पिता और दिल्ली निवासी दूल्हा पिछले पांच साल से कारोबारी दोस्त हैं।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines