Ghaziabad Criminal Jeetu Killed in Encounter: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बीटेक की छात्रा से मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी बदमाश जीतू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, 27 अक्टूबर को गाजियाबाद में एक ऑटो रिक्शा में जा रही कॉलेज की एक छात्रा से उसका फोन छीनने के प्रयास में बदमाशों ने उसे रिक्शा से बाहर खींच लिया था। इस दौरान छात्रा ऑटो से गिर गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
दूसरा आरोपी चल रहा था फरार
इस मामले में मसूरी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, दूसरा बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू फरार था। इसी फरार आरोपी जीतू को पुलिस ने एनकाउंटर में अब ढेर कर दिया है। मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर हुए मुठभेड़ में आरोपी जीतू घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी जीतू पर 9 मुकदमे दर्ज थे।
यह भी पढ़ें- भांजे के साथ फरार हुई पत्नी, डिप्रेशन में पति ने पहले बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद मौत को लगा लिया गले
15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही
रिपोर्ट के मुताबिक 27 अक्टूबर को जब बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में बैठी बीटेक छात्रा कीर्ति सिंह से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो, उसने इसका विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने उसका हाथ खींचकर उसे ऑटो से गिरा दिया, जिसके बाद छात्रा 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इस दौरान घायल होने के बाद कीर्ति को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में दो फ्रैक्चर हुए थे, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई थी। छात्रा को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
बीटेक फर्स्ट ईयर की थी छात्रा
मृतक छात्रा हापुड़ शहर के पन्नापुरी इलाके की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। 27 अक्टूबर को कीर्ति कॉलेज से अपनी दोस्त दीक्षा के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। इस दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मसूरी थाना क्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाश उसके पीछे पड़ गए और उन्होंने ऑटो के पास अपनी बाइक धीमी कर कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीनने लगे। छीना-झपटी के दौरान बदमाशों ने छात्रा को ऑटो से बाहर खींच लिया और बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
11 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
13 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
14 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
14 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines