गाजियाबाद में बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी, वारदात के बाद तीन दिन बाद मिला शव
Edited By Naresh Chaudhary

Crime
Edited By Naresh Chaudhary

Crime
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मुरादनगर में 11 वर्षीय लड़के की उसके पड़ोसी ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गंगनहर में फेंक आया।
गाजियाबाद पुलिस ने अब आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इलाके के एक सीसीटीवी में लड़के के साथ जाते हुए आरोपी को देखा गया था। लड़के के माता-पिता की ओर से इस मामले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
हमें एक बच्चे की लापता होने की सूचना मिली थी। हमें जांच में बच्चा एक युवक के साथ जाता दिखा था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। शव बरामद कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है: SP इराज राजा, गाजियाबाद (17.12) pic.twitter.com/WlTJUCiPLj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2022
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि हमें एक बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस की कई टीमों ने जिले के सभी हिस्से में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस आसपास के इलाकों के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान एक फुटेज में बच्चे को पड़ोसी के साथ जाते हुए देखा गया। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया।
पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया था। वह किसी को बता न दे, इस डर के कारण उसने बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। यहां दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: