हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गाजियाबाद में बाजार से घर लौटी बेटी तो कांप गई रूह, इस हाल में पड़े थे मां-बाप के शव

विज्ञापन

Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। एसएसपी गाजियाबाद ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी 60 वर्षीय इब्राहिम अपने घर में मृत पाए गए हैं। जबकि उसकी पत्नी हजरा का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

घर पहुंची बेटी तो दिखा पिता का शव  

घटना गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी की है। यहां स्क्रैप कारोबारी इब्राहिम (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक इब्राहिम की बेटी रहीमा किसी काम से बाजार गई थी। वापस लौटी तो देखा कि पिता बिस्तर पर लेटे थे। रहीमा ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। उसने देखा तो वह उनका शव था। यह देख रहीमा के होश उड़ गए। उसने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।

पत्नी का शव पास के खाली प्लॉट में मिला

मौके पर पहुंची पुलिस ने इब्राहिम के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद हजरा की तलाश शुरू की गई। बताया गया है कि दौलत नगर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में हजरा का भी शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हजरा इब्राहिम की दूसरी पत्नी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन

पहले पत्नी दक्षिणी दिल्ली में रहती है

इब्राहिम की पहली पत्नी शबनूर, दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय में अपने बेटों मिलन और असगर के साथ रहती है। बताया गया है कि रहीमा इब्राहिम की पहली पत्नी की बेटी है। अपने सात बच्चों के साथ पिता इब्राहिम के घर के पिछले हिस्से में रहती है। एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज जी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।

(https://tjc.org)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola