---विज्ञापन---

गाजियाबाद में बाजार से घर लौटी बेटी तो कांप गई रूह, इस हाल में पड़े थे मां-बाप के शव

Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। एसएसपी गाजियाबाद ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी 60 वर्षीय इब्राहिम अपने घर में मृत पाए गए हैं। जबकि उसकी पत्नी हजरा का शव […]

Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। एसएसपी गाजियाबाद ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी 60 वर्षीय इब्राहिम अपने घर में मृत पाए गए हैं। जबकि उसकी पत्नी हजरा का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

घर पहुंची बेटी तो दिखा पिता का शव  

घटना गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी की है। यहां स्क्रैप कारोबारी इब्राहिम (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक इब्राहिम की बेटी रहीमा किसी काम से बाजार गई थी। वापस लौटी तो देखा कि पिता बिस्तर पर लेटे थे। रहीमा ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। उसने देखा तो वह उनका शव था। यह देख रहीमा के होश उड़ गए। उसने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।

---विज्ञापन---

पत्नी का शव पास के खाली प्लॉट में मिला

मौके पर पहुंची पुलिस ने इब्राहिम के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद हजरा की तलाश शुरू की गई। बताया गया है कि दौलत नगर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में हजरा का भी शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हजरा इब्राहिम की दूसरी पत्नी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी।

पहले पत्नी दक्षिणी दिल्ली में रहती है

इब्राहिम की पहली पत्नी शबनूर, दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय में अपने बेटों मिलन और असगर के साथ रहती है। बताया गया है कि रहीमा इब्राहिम की पहली पत्नी की बेटी है। अपने सात बच्चों के साथ पिता इब्राहिम के घर के पिछले हिस्से में रहती है। एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज जी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।

---विज्ञापन---

(https://tjc.org)

First published on: Nov 23, 2022 11:42 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola