UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक निजी अस्पताल में साइनस की सर्जरी के बाद कथित तौर पर 17 वर्षीय लड़के की एक आंख की रोशमी चली गई। परिवार वालों ने गाजियाबाद पुलिस और सीएमओ से मामले की शिकायत की है। सीएमओ ने जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। मंगलवार को मरीज के परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
परिवार वालों के मुताबिक 17 वर्षीय लड़के को सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी साइनस की सर्जरी हुई थी। बताया गया है कि लड़के ने हाल ही में 90% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है। वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहने वाले एक व्यापारी का बेटा है।
आंख में शिकायत होने दोबारी की सर्जरी
लड़के के चचेरे भाई शुभम गुप्ता ने बताया कि सर्जरी के कुछ समय बाद उसने शिकायत की कि बाईं आंख से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर डॉक्टर उसे दोबारा ओटी में ले ग और 2-3 घंटे के बाद बाहर निकाल लाए। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने दूसरी बार में क्या है, हमें इसकी जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि आंख से दिखाई देना बंद होने के साथ ही वह अपनी पलकें भी नहीं झपका पा रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को जब परिवार वाले कई रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर पर लड़के की स्थिति पर बात करने से इनकार कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि हमने बार-बार डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हमारे परिवार के किसी भी सदस्य ने हंगामा नहीं किया।
लड़के के भविष्य को लेकर परिवार परेशान
काफी देर तक डॉक्टरों ने मामले में कोई भी जवाब नहीं दिया तो किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि इसके बाद वे अपने लड़के को इलाज के लिए दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, क्योंकि आंखों की रोशनी कम होने से उसके भविष्य बर्बाद हो जाएगा। किसी भी सरकारी नौकरी के लायक नहीं रहेगा।
इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस और गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शिकायत की है।पुलिस अधीक्षक (शहर 2) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मरीज के परिजन अस्पताल में विरोध कर रहे थे। हम उनकी शिकायत को सीएमओ कार्यालय भेजेंगे। मामले की जांच सीएमओ द्वारा बनाए गए डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने पुष्टि की कि उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines