---विज्ञापन---

Ghaziabad Bypoll Election Result Live : गाजियाबाद में सपा हुई फुस्स! भाजपा के संजीव शर्मा ने बना ली बड़ी बढ़त

Ghaziabad Bypoll Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 12 सालों पर चौथी बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। भाजपा से संजीव शर्मा, समाजवादी पार्टी से सिंहराज जाटव और बहुजन समाज पार्टी से पीएन गर्ग मैदान में हैं। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट...

---विज्ञापन---

Ghaziabad Bypoll Election Result Live : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 20 नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था और वोटों की गिनती हो रही है। शुरूआती रुझान भी आने लगे हैं। गाजियाबाद विधानसभा सीट एक हॉट सीट है, यहां जब भी चुनाव होता है उम्मीदवारों और मतदाताओं की खूब चर्चा होती है। सपा, बसपा या भाजपा, किसके उम्मीदवार को मिलेगी जीत? यहां देखें लाइव अपडेट…

गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव नतीजे 

12 : 20 बजे :  भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने भयंकर बढ़त बना ली है। संजीव शर्मा 40640 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा के सिंह राज जाटव को महज 15819 वोट मिले हैं।

---विज्ञापन---

11 : 50 बजे : संजीव शर्मा 34381 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11: 00 : गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा 22371 वोटों से आगे चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

10.15 बजे : गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने बढ़त बना ली है।  संजीव शर्मा 11742 वोटों से आगे चल रहे हैं।

किसे मिला है टिकट?

गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा से संजीव शर्मा को उम्मीदवार बनाया था जबकि समाजवादी पार्टी से सिंहराज जाटव और बहुजन समाज पार्टी से पीएन गर्ग को टिकट दिया था। तीनों के बीच जबरदस्त मुकाबला है।

---विज्ञापन---

क्यों खाली हुई ये सीट?

बता दें कि साल 2022 में गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा नेता अतुल गर्ग जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव जीतकर वह सांसद बन गए तो यह सीट खाली हो गई। अब उपचुनाव हो रहे हैं और इसमें जीत के लिए तीनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में यह पिछले 12 सालों में चौथा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले वर्ष 2012, 2017, 2022 में चुनाव हुआ है। साल 2012 में बसपा के सुरेश बंसल को जीत मिली थी तो वहीं 2017 और 2022 में भाजपा के अतुल गर्ग ने जीत हासिल की थी। भाजपा के बालेश्वर यादव यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं, जबकि प्यारे लाल के पास सबके अधिक वक्त तक विधायक रहने का रिकॉर्ड है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola