Accident in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर एक भीषण हादसा हुआ है। यहां मसूरी के पास एक मिनी ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस के चालक और सहचालक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस गलत दिशा में आ रही थी, जिसके कारण हादसा हुआ।
एक मरीज को दिल्ली छोड़कर लौट रहे थे
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस सहारनपुर के जिला अस्पताल की थी। एक मरीज को दिल्ली के अस्पताल में छोड़कर लौट रही थी। देर रात करीब एक बजे एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य शुरू किया।
गाजियाबाद के एसपी देहात ने बताया कि एम्बुलेंस सिकरोड गांव के पास एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में जा रही थी। कुछ देर बाद मेरठ की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों सहारनपुर जिले के रहने वाले थे
एसपी देहात ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान विनीत कुमार (32) एम्बुलेंस चालक और सह-चालक राकेश कुमार (30) के रूप में हुई है। दोनों सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में लखनऊ का रजिस्ट्रेशन नंबर था।
मसूरी थाना प्रभारी आरसी पंथ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और सह-चालक भाग गए। अभी तक घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines