नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Noida) में सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी। गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, 8 नवंबर तक अनिवार्य रूप से क्लासेज ऑनलाइन होंगी।
आदेश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं भी यथासंभव ऑनलाइन संचालित की जाएं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में अग्रिम आदेश तक आउटडोर एक्टिविटीज पूरी तरह से बंद रहेंगी। सभी प्रिंसीपल्स को इसकी पालना कराना जरूरी होगा। ये निर्णय दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते लिया गया है।
Noida
एयर क्वालिटी में गिरावट
Commission on Air Quality Management (CAQM) ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने और आधे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने के लिए कहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की एयर क्वालिटी में गिरावट आई है।
जिससे लोगों के बीच स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गई हैं। आयोग ने दिल्ली में ट्रकों और अन्य डीजल से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के अलावा, राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवर, ओवर-ब्रिज और पाइपलाइनों के निर्माण जैसी सभी लीनियर प्रोजेक्ट्स पर भी रोक लगा दी है। साथ ही, निजी फर्मों को अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने के लिए कहा गया है, जबकि केंद्र और राज्य सरकारों को हाइब्रिड कामकाजी माहौल पर फैसला करने के लिए छोड़ दिया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से प्रदूषण की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। गुरुवार सुबह नोएडा में AQI- 469 रहा। दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का रियल टाइम AQI 500 के पार भी पहुंच गया था। DIU की डेटा के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली में 429, नोएडा में 383 और गुरुग्राम 399 AQI दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत के भी कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति खराब है। जयपुर में 220, लखनऊ में 140, पटना में 198 AQI दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines