Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2001 के उसरी चट्टी गैंगवार मामले में यूपी के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने में धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
और पढ़िए –Old pension scheme: पुरानी पेंशन स्कीम पर बड़ा अपडेट, फिर लागू होने की आशंका
मृतक के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
उसरी चट्टी गैंगवार में मारे गए पीड़ितों में से एक मनोज राय के पिता ने 22 साल में यह मुकदमा दर्ज कराया था। मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने अब शनिवार को मोहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक मनोज राय बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाने के सगराव गांव का रहने वाले थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1617042319039172609
मामला क्या है?
जानकारी के मुताबिक जुलाई 2001 में तत्कालीन मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर गाजीपुर के यूसुफपुर कासिमाबाद मार्ग स्थित उसरी चट्टी के पास हमला हुआ था। बताया गया था कि काफिले पर बदमाशों ने हमला किया था। दोनों ओर से हुई फायरिंग में मनोज राय नाम के एक शूटर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। जबकि कुल नौ लोग घायल हुए थे।
और पढ़िए –Bihar News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, फिर…
15 साल से जेल में बंद हैं मुख्तार
बता दें कि पांच बार के पूर्व विधायक 59 वर्षीय मुख्तार अंसारी 15 साल से अधिक समय से जेल में हैं। मुख्तार अंसारी फिलहाल यूपी की बांदा जेल में बंद है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सात अप्रैल को पंजाब की जेल से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। उसके खिलाफ जमीन हड़पने, हत्या व वसूली के करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines