Eve Teasing: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में तीन बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं तीनों बहनें घर से निकलने में भी खौफ खाती हैं। कारण है इलाके में रहने वाले दो शख्स। तीनों बच्चियों के पिता का आरोप है कि दोनों आरोपियों उसकी बेटियों से छेड़छाड़ (Eve Teasing) करते हैं। उनका घर से निकलना दूभर कर दिया है।
दनकौर के एक गांव का है मामला
मामला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर इलाके का है। तीन नाबालिग लड़कियों के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटियों ने अपने इलाके में दो पुरुषों द्वारा उत्पीड़न के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया है। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद सिराज और जेनुल नाम के दो आरोपियों को 15 जनवरी को जेल भेजा गया।
जेल जाने के बाद भी नहीं माने, फिर से कर रहे परेशान
हालांकि अब दोनों जमानत पर बाहर हैं। आरोप है कि दोनों ने फिर से लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लड़कियां अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगी हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि सबसे बड़ी बेटी 11वीं में, दूसरी 9वीं कक्षा में और सबसे छोटी कक्षा 6 में हैं। तीनों गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं, जो घर से पैदल की दूरी पर है।
पुलिस एक बार कर चुकी है कार्रवाई
पिछले एक महीने से मोहल्ले के दो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। पिता का कहना है कि 9 जनवरी को एक आरोपी ने उसकी बड़ी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था। हालांकि बेटी वहां से भागने में सफल रही। पीड़ित राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक दनकौर थाने में नौ जनवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डीके सिंह ने बताया कि सिराज और जेनुल दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 15 जनवरी को दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। 18 जनवरी को उन्हें जमानत मिल गई और वे वापस गांव लौट आए।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
16 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
44 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
50 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines