Etawah Road Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश में आज लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा शहर के थाना ऊसराहार क्षेत्र के दायरे में पड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 129 के एक कार और बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस हाईवे की रोड से उतरकर 20 फीट नीचे सड़क पर गिर गई और बुरी तरह पिचक गई।
वहीं कार उछलकर दूर जा गिरी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस जांच के अनुसार, हादसा कार ड्राइवर की गलती से हुआ।
यह भी पढ़ें:चमत्कार! 20 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला; वायनाड में मिल चुकीं 365 लाशें, हिमाचल-केदारनाथ में ऐसे हैं हालात
नींद की झपकी और ओवर स्पीड
पुलिस जांच के अनुसार, नागालैंड नंबर से रजिस्टर्ड डबल डेकर स्लीपर बस रायबरेली से दिल्ली की ओर जा रही थी। कार आगरा से लखनऊ जा रही थी कि चैनल नंबर 129 के पास कार ड्राइवर को नींद की झपकी लगी और स्पीड भी काफी तेज दी। झपकी लगने से ड्राइवर को जोरदार झटका लगने से बैलेंस बिगड़ गया।
फिर कार सड़क पर बने लोहे के डिवाइडर को तोड़कर दूसरी सड़क पर आ गई और विपरीत साइड से आ रही स्लीपर बस से भिड़ गई। राहगीरों और 5 थानों की पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सेना के जवानों ने ह्यूमन चेन बनाकर घायल बस सवारों को सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें:अश्लील तस्वीरें लेते, गंदा मजाक करते थे इसलिए…4 जवानों को मारकर खेला था खूनी ‘खेल’, अब जेल में काटेगा जिंदगी
हादसे की जांच के आदेश दिए गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही बसरेहर, चौबिया, भरथना, ऊसराहार, सैफई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायलों को सैफई के मिनी PGI में पहुंचाया। कार सवार 3 लोगों और बस सवार 4 लोगों की हादसे में मौत हुई है। आला पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जांच करने के आदेश थाना पुलिस टीमों को दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:शारीरिक संबंध बनाने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? पुरुषों-महिलाओं पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
59 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines