UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जिले में 16 साल पहले हुए एक फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter) मामले में गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट ने नौ पुलिसवालों को दोषी करार दिया है। इनमें से पांच को कोर्ट ने आजीवन कारावास तो चार पुलिसवालों को 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने एक फर्नीचर कारीगर को पहले लुटेरा बनाया फिर उसका एनकाउंटर कर दिया था।
वर्ष 2009 का है मामला
मामला वर्ष 2009 का है। एटा जिले में सिपाही राजेंद्र ने फर्नीचर कारीगर राजाराम से अपने घर की रसोई में लकड़ी का काम कराया था। आरोप है कि राजाराम ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे, लेकिन सिपाही राजेंद्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया। दोनों में इस बात को लेकर बहस हुई, तो सिपाही ने राजाराम की हत्या की योजना बनाई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1605517327864250368
ये पुलिसवाले थे फर्जी मुठभेड़ में शामिल
बताया गया है कि एटा के सिढ़पुरा थाने में फर्नीचर कारीगर के खिलाफ पहले लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद फर्जी मुठभेड़ में उसकी हत्या कर दी। परिवार वालों के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई।
अब 16 साल बाद कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी पवन सिंह, सब इंस्पेक्टर पाल सिंह ठैनुआ, सरनाम सिंह, राजेंद्र प्रसाद और ड्राइवर मोहकम सिंह को 38-38 हजार रुपये के अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
फर्नीचर कारीगर को बना डाला लुटेरा
इनके अलावा चार अन्य पुलिसवालों बलदेव प्रसाद, अवधेश रावत, अजय कुमार और सुमेर सिंह को साक्ष्य मिटाने और झूठी सूचना देने के आरोप में 11-11 हजार रुपये के अर्थदंड के साथ 5-5 साल की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजाराम पर पूर्व में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। राजाराम की पत्नी ने होईकोर्ट में अपील करते हुए बताया कि पुलिस वाले उसके पति को उठा ले गए है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines