ग्रेटर नोएडा में 25वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत, पुलिस कमिश्नर ने दिया ये आदेश, जानें
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने के कारण एक निजी कंपनी में काम करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई।
यह घटना सेक्टर-150 में सुबह करीब 4.15 बजे एक निर्माणाधीन आवासीय टावर में हुई। टावर की 25वीं मंजिल से निर्माण सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई लिफ्ट को हटाने की कोशिश के दौरान हादसा हो गया।
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी ऋतिक राठौर (28) के रूप में हुई है। वह अस्थायी लिफ्ट को हटाने के लिए आया था। इस दौरान वह जिस स्थान पर खड़ा, वह उसका वजन सह नहीं पाया और ऋतिक सीधे जमीन पर आ गिरा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।
मौके पर मौजूद लोग उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी होने पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने आदेश दिया कि तत्काल मुकदमा दर्ज की जाए और इस प्रकरण के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
एक अधिकारी के मुताबिक, अस्थायी लिफ्ट को साइट पर एक साल के लिए लगाया गया था। समय पूरा होने के बाद इसे लगाने वाले कंपनी इसे हटा रही थी। अधिकारी ने बताया कि इमारत के अंदर एक लिफ्ट भी लगी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: